लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुरू की तैयारी

हरिद्वार। जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हुंकार भर दी है। जिलाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में शनिवार को सराय रोड स्थित होटल में आयोजित सम्मेलन में विधायक रवि बहादुर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता की समस्या को जानें और कांग्रेस को विजय दिलाने में अपना योगदान दें।

इस मौके पर कमेटी ने कई कार्यकर्ताओं को पद सौंपकर अपने-अपने क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की तैयारी करने की जिम्मेदारी सौंपी। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का उत्पीड़न भी कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से वोट न मांगें, बल्कि उसकी समस्या को सुनें। उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर कमेटी के जिलाध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की पार्टी है। जनता के हितों से जुड़कर पार्टी हर क्षेत्र में कार्य करती है। शनिवार को आयोजित कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम में लगभग 80 कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति पत्र दिया गया है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनता की समस्याओं को सुनने की अपील की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएगा। बैठक में पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, अजय दास महाराज, अनिल भास्कर, विभास मिश्रा, यशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *