रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग जिले की पाली लिंक रोड पर एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। कार में कुल आठ लोग सवार थे। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्तपाल पहुंचाया है। पुलिस द्धारा मिली जानकारी के अनुसार सभी वाहन सवार उथिंड गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं।
रूद्रप्रयाग जिले में बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत-पांच घायल