आकाशीय बिजली की चपेट में पटना-लखनऊ फ्लाइट, 104 यात्री सुरक्षित

पटना।  पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से यानी नोज को नुकसान पहुंचा। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी 104 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है। तकनीकी दिक्कत के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

पटना से लखनऊ पहुंचने के बाद इसी विमान को फ्लाइट नंबर 6E 6968  के रूप में लखनऊ से अहमदाबाद जाना था। विमान को हुए नुकसान के बाद इंडिगो ने यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की। सभी यात्री शाम को दूसरे विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *