नवादा में निगरानी विभाग की कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

नवादा।  नवादा सदर प्रखंड के हल्का भगवानपुर मौजा धुंधौली में जमीन के परिमार्जन से जुड़े एक मामले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी सदर अस्पताल के गेट के पास की गई, जहां वे वादी शंकर पासवान से रिश्वत ले रहे थे। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने किया। नरेंद्र कुमार ने बताया कि शंकर पासवान ने 26 तारीख को आवेदन दिया था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद 10 तारीख को मामला दर्ज किया गया। इसके बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *