उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने किया 3घंटे का कार्य बहिष्कार

हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने दो माह के बकाया वेतन सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुक्रवार को दूसरे चरण में प्रवेश कर गया। आंदोलन के दूसरे चरण में ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों के तीन घंटे कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को दवाई के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने दो माह का वेतन दिए जाने, गोल्डन कार्ड की सुविधा, सभी संवर्गो के कर्मचारियों का नियमितिकरण, स्थाईकरण, पदोन्नति, मृतक आश्रित की नियुक्ति जैसी मांग को लेकर नौ जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन शुरु कर दिया था। शुक्रवार को पहले चरण में कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। शुक्रवार को आंदोलन के दूसरे चरण में कर्मचारियों ने दो घंटे के स्थान पर तीन घंटे का कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *