मसूरी। मसूरी में देश-विदेश के करीब 550 नेत्र विशेषज्ञ जुटे हैं। यहां उत्तराखंड आईकॉन-2026 के तहत आंखों की आधुनिक सर्जरी और नई उपचार तकनीकों पर मंथन किया जा रहा है। सम्मेलन में मोतियाबिंद, लेजर सर्जरी और आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के आधुनिक उपचार पर चर्चा होगी। एक होटल में आयोजित सम्मेलन का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुभारंभ किया। आयोजकों का मानना है कि इस सम्मेलन से नेत्र चिकित्सकों को नई तकनीकें सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा, जिसका लाभ मरीजों को बेहतर उपचार के रूप में मिल सकेगा।
मसूरी में हुआ उत्तराखंड आईकॉन-2026, 550 नेत्र विशेषज्ञों ने लिया भाग