लक्सर। लक्सर में एक साथ 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन शिक्षकों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका डाली गई थी जिसका आदेश आने के बाद इन सभी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से पांच उर्दू जबकि चार प्राइमरी शिक्षक हैं। स्नातक स्तर पर मानक से कम अंक होने के कारण इनकी सेवाएं समाप्त की गई हैं।
लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, हाईकोर्ट आदेश के बाद हुई कार्रवाई