‘नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान’ के तहत नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी

चम्पावत। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंर्तगत राज्य में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चम्पावत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 114 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव  ने बताया की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के क्रम में एसओजी चम्पावत और टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन टनकपुर के निकट बिचई क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उन्हेांने कहा कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

उधर, टिहरी गढ़वाल में कोतवाली चंबा पुलिस ने नागणी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 220 ग्राम अवैध चरस के साथ, एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टिहरी पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त बनाने और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *