नई टिहरी में जागरूकता शिविर का आयोजन

टिहरी। जिले में आज उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित इस शिविर में आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं विभिन्न प्रमाण पत्रों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवाएं केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और श्रम विवाद जैसे मामलों में भी निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

वहीं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से अनेक लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *