वीकेंड ट्रैफिक को लेकर दून पुलिस अलर्ट

देहरादून। राजधानी देहरादून में विभिन्न प्रान्तों, जनपदों से देहरादून शहर होते हुए मसूरी, ऋषिकेश, चकराता आदि स्थानों पर वीकेंड के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुये एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा वीकेंड पर विशेष यातायात प्लॉन लागू किया गया है। जिसमें शहर में यातायात संचालन को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ड्यूटी प्वाईंट चिन्हित करते हुए वहाँ पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। पुलिस द्वारा लागू किए गए विशेष ट्रैफिक प्लान का असर वीकेंड की शुरुआत में ही दिखा, जहां बाहरी प्रदेशों, जनपदों से भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के जनपद में आने के बाद भी जनपद में कहीं भी यातायात के दबाव अथवा जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से भी जनपद के सभी मार्गाे पर यातायात के दबाव पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *