अल्मोड़ा जिले के सल्ट में अवैध हॉटमिक्स प्लांट पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सल्ट। अल्मोड़ा जिले के सल्ट स्थित झिमार क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉटमिक्स प्लांट पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लांट को सील कर दिया है। संयुक्त निरीक्षण टीम को जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद मौके पर ही कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो महीनों से झिमार क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर हॉटमिक्स प्लांट का संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने प्लांट से पर्यावरण और सुरक्षा को खतरा बताते हुए प्रशासन से शिकायत की थी। मामला मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंचने के बाद प्रशासन, खनन विभाग और संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

जांच में सामने आया कि प्लांट संचालक ने बिना आवश्यक अनुमति के संचालन शुरू कर दिया था। कई नियमों के उल्लंघन और गंभीर खामियों को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्लांट को सील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *